गिरिडीह की 129 पंचायतों में विशेष राजस्व शिविर आज से
गिरडीह, जून 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न अंचलों में 09 जून से हलका वार विशेष राजस्व शिविर लग रहा है। यह अभियान अंचलों में पंचायत स्तर पर संचालित होगा, जिसमें 129 हलका वार व पंचायतों में शिविर आयोजित कर आमजनों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। डीसी रामनिवास यादव ने सभी अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता पर निष्पादन करें तथा प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं। शिविर में भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.