नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों व महाविद्यालयों में लगातार सीलिंग गिरने, पंखे टूटकर गिरने और बुनियादी ढांचे की खराब स्थिति से जुड़ी घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। छात्र संगठन एनएसयूआई ने कहा है कि दयाल सिंह कॉलेज, हंसराज कॉलेज, कालिंदी कॉलेज सहित अन्य परिसरों से सामने आई हालिया घटनाओं ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक दिल्ली विश्वविद्यालय की बुनियादी व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को उजागर किया है। एनएसयूआई ने कहा कि बार-बार शिकायतों और स्पष्ट अव्यवस्थाओं के बावजूद विद्यार्थियों को असुरक्षित कक्षाओं में पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। संगठन ने डीयू और कॉलेजों की पुरानी इमारतों की सुरक्षा जांच करने की मांग की है。

सुरक्षा के प्रति चिंता एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व...