गिरा पारा, सड़कों पर जलजमाव से राहगीर बेहाल
गाजीपुर, मई 29 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम ने शुक्रवार तड़के अचानक करवट बदल ली। तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बरसात से जहां भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं नगर वासियों के लिए यह बारिश आफत बनकर बरसी। सुबह-सुबह हुई इस तेज बारिश के कारण नगर सहित चारों तरफ की सड़कों पर जलजमाव हो गया। नालियों की समुचित सफाई न होने से कई स्थानों पर बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रेलवे स्टेशन से थाना जाने वाले मार्ग पर सबसे खराब स्थिति देखने को मिली। इस मार्ग पर जलजमाव के कारण नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 1 घंटे की बारिश से मौसम में घुली ठंडक स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.