नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- बजाज ऑटो ने मार्च, 2026 के लिए अपनी मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार भी बिक्री की लिस्ट में बजाज पल्सर 125cc ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। मार्च के दौरान पल्सर 125cc को कुल 65,898 नए ग्राहक मिले। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 2 पर्सेंट की मामूली गिरावट रही। जबकि दूसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज पल्सर 160+200 (NS/RS) का कब्जा रहा। इसकी 41,980 यूनिट्स बिकीं। इस मॉडल ने सालाना आधार पर 153 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की है। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रहा चेतक इलेक्ट्रिक बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बजाज चेतक रहा। चेतक ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 34,416 यूनिट स्कूटर की बिक्र...