नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- भारतीय ग्राहकों के बीच 125cc सेगमेंट के मोटरसाइकिल की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 की बात करें तो होंडा शाइन + एसपी ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि होंडा की इस मोटरसाइकिल ने बीते महीने 38.80 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ कुल 1,44,372 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। हालांकि, इस दौरान होंडा के इस मोटरसाइकिल की बिक्री में सालाना आधार पर 8.90 पर्सेंट के गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 1,58,471 यूनिट था।28% बढ़ गई पल्सर की बिक्री बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही। बजाज पल्सर ने इस दौरान 27.81 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 87,562 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस राइडर रही। ...