नई दिल्ली, मई 16 -- भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में निसान (Nissan) की गाड़ियों को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। कंपनी ने बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। निसान मैग्नाइट ने बीते महीने कुल 1,775 यूनिट कार की बिक्री की। इस दौरान मैग्नाइट की बिक्री में सालाना आधार पर 1 पर्सेंट की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 1,749 यूनिट का था। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।एमजी ग्रेविट की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंपनी की नई गाड़ी निसान ग्रेविट (Nissan Gravite) रही। निसान ग्रेविट ने अप्रैल महीने में कुल...