नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- मार्केट में गिरावट की आंधी के बीच रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर टिके रहे हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 368.80 रुपये पर पहुंच गए। दो बड़े बिजनेस अपडेट्स के बाद रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। 5 साल में केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 2385 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर सोमवार को BSE में 356.55 रुपये पर बंद हुए हैं। क्या है बिजनेस अपडेट?केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) की सहायक इकाई सन ड्रॉप्स एनर्जिया ने डीईके एंड मावेरिक्स ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के 1,07,47,760 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह डीईके एंड मावेरिक्स ग्रीन एनर्जी की पेड-अप इक्विट...