नई दिल्ली, जुलाई 8 -- घरेलू शेयर बाजार में गिरावट की आंधी के बीच पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी आई है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 10.26 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पीसी ज्वैलर कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में है और कर्ज चुकाने से जुड़े एक अपडेट के बाद ही कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी देखने को मिली है। पीसी ज्वैलर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि मौजूदा तिमाही में ही कर्ज-मुक्त होने का दर्जा हासिल करने के लक्ष्य के साथ ही कंपनी ने 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के तहत 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 2 का पूरा बकाया लोन चुका दिया है। 90% से ज्यादा घटा लिया कर्ज, चालू तिमाही में ही होगी कर्ज-मुक्तपीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने पिछले दिनों बिजन...