नई दिल्ली, मार्च 19 -- घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को इंट्राडे के दौरान 2500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। गिरावट की इस आंधी में भी एक पावर स्टॉक रॉकेट सा उड़ रहा है। यह जयप्रकाश पावर वेंचर्स यानी जेपी पावर का शेयर है। जेपी पावर के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 17.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में जेपी पावर के शेयरों में 565 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 2 दिन में 24% से ज्यादा उछल गए कंपनी के शेयरजेपी पावर के शेयरों में 2 दिन में तूफानी तेजी आई है। जेपी पावर के शेयर 2 दिन में 24 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार 17 मार्च 2026 को 13.87 रुपये पर बंद हुए। जेपी पावर के शेयर गुरुवार 19 मार्च 2026 को 17.40 रुपये प...