नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- Gold Silver Price Review: शुक्रवार से शुक्रवार तक महज 5 कारोबारी दिनों में सोने का भाव 12720 रुपये लुढ़क गया। जबकि, चांदी बुरी तरह गिर गई। इसी अवधि में इसने 25000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की। IBJA के डेटा के मुताबिक पिछले शुक्रवार यानी 13 नवंबर को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 135809 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 20 नवंबर यानी बीते शुक्रवार को 123089 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया। इससे अधिक दुर्गति तो चांदी की हुई। इसी अवधि में चांदी के भाव 178000 रुपये प्रति किलो से 152528 रुपये प्रति किलो पर आ गए। यानी कुल 25472 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने में लगातार पांचवें दिन गिरावट सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ...