गिरवी सोना छुड़ाने पहुंचे उपभोक्ता, बैंक पर हंगामा, पहुंची पुलिस
फिरोजाबाद, जून 18 -- शिकोहाबाद। भारौल स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 96 सोने के पैकेट गायब होने एवं बैंक अधिकारियों द्वारा गबन की जानकारी मिलते ही सोना गिरवी रखने वाले उपभोक्ता गुरुवार सुबह से ही बैंक पहुंचना शुरू हो गए। बैंक में पहुंचने पर भी इन्हें अपने सोने के संबंध में कोई जवाब नहीं मिला तो आक्रोश भी बढ़ता गया। इधर बैंक के बाहर सोना गिरवी रखने वाले ग्राहकों की भीड़ बढ़ने पर बैंक प्रशासन ने शटर बंद कर लिया तो उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया तो कुछ लोगों ने बैंक कर्मियों से अभद्रता का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर लोगों को शांत किया तथा उन्हें आश्वासन देते हुए बैंक से वापस भेजा। थाना अरांव क्षेत्र के भारौल स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पिछले दिनों हुई जांच में 96 गोल्ड पैकेट गायब होने का मामला प्रकाश में आया था। गुरुवार को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.