लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ। संवाददाताकृष्णा नगर थानाक्षेत्र के मधुवन नगर में रहने वाली एक महिला ने ज्वेलर्स समेत आठ लोगों पर लाखों रुपए के गिरवी रखे जेवरात को हड़पने का आरोप लगाया। पीड़ता ने कृष्णानगर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।आलमबाग के मधुवन नगर निवासी प्रियंका सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 से लेकर जून 2024 तक में कई बार में अपने जेवर गीतापल्ली स्थित ज्योति ज्वेलर्स के यहां गिरवी रखकर कुल 5.5 लाख रुपए ब्याज पर लिये थे। इसका कुल ब्याज एक लाख 92 हजार रुपए हुआ था। पीड़िता ने ज्वेलर्स की दुकान मालिक मीरा देवी को ब्याज की पूरी रकम वापस कर दी थी। लेकिन उन्होंने दुकान से अपना जेवर वा...