हाथरस, अप्रैल 16 -- सिकंदराराऊ। नगर के राठी चौराहा बाजार में एक स्वर्णकार की दुकान पर उस समय हंगामा हो गया। जब एक महिला अपने परिजनों के साथ पति द्वारा गिरवी रखे सोने के आभूषण छुड़ाने पहुंची। महिला का आरोप है कि पूरा हिसाब चुकाने के बावजूद दुकानदार ने जेवर लौटाने से इनकार कर दिया। विवाद बढने पर मौके पर भीड जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई जिसको देखकर पुलिस दुकान पर पहुंच गई। इस दौरान महिला ने बताया कि उसके पति जो सरकारी नौकरी से निलंबित चल रहे हैं। ने कुछ समय पहले निजी परेशानियों के चलते उक्त स्वर्णकार के पास सोने के आभूषण गिरवी रखकर ब्याज पर रुपये उधार लिए थे। यह भी पढ़ें- महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट, छिनतई की प्राथमिकी महिला का आरोप है कि उसका पति गलत संगत में पड गया है और नशे का आदी हो चुका है। उसे आशंका है कि उसका पति गिरव...