हाथरस, फरवरी 26 -- सादाबाद। कस्बे में गिरवी रखी गई सोने की चेन को लेकर स्वर्णकार और ग्राहक के बीच विवाद खड़ा हो गया। सोने के बढ़ते दाम के बीच पुराने लेन-देन का हिसाब करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला कोतवाली तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने लगभग 8 ग्राम सोने की चेन एक स्वर्णकार के पास गिरवी रखी थी। स्वर्णकार का कहना है कि लगभग सात महीने पहले उसने संबंधित व्यक्ति को फोन कर चेन वापस ले जाने के लिए कहा था, लेकिन उस समय उसने चेन अपनी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद करीब छह माह पूर्व चेन को गलवा दिया गया। हाल ही में सोने के दाम बढ़ने पर संबंधित व्यक्ति दोबारा स्वर्णकार के पास पहुंचा और नई दर से जंजीर का भुगतान मांगने लगा। स्वर्णकार का कहना है कि वह छह महीने पहले के भाव से हिसाब करने को तैयार है...