बदायूं, मई 10 -- 30 हजार में गिरवी रखी बाइक चोरी की निकली। पता तब चला जब बाइक का चालान कटा गया। यातायात पुलिस ने बाइक बरामद करते हुए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दी। शहर कोतवाली की कादरी कालोनी निवासी इरशाद हुसैन की बाइक 28 नवंबर 2025 को उनके घर के नजदीक से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी क बाद शहर कोतवाली में रिर्पोट दर्ज कराई थी। आठ दिन पहले इरशाद हुसैन के मोबाइल पर अचानक बाइक का चालान कटने का मैसेज आया, तो वह उसे देखकर हैरान रह गए। वह मैसेज की छानबीन करते हुए यातायात पुलिस के कार्यालय पहुंचे। बताया, पिछले साल उनकी बाइक चोरी हो गई थी। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई यातायात प्रभारी ललित कुमार ने मामले की छानबीन की। चालान के समय जो मोबाइल नंबर दर्ज हुआ था। उस पर संपर्क किया गया। काल रिसीव करने वाले ने अपना नाम काकू बताया और कह...