बरेली, फरवरी 16 -- नवाबगंज। एक महिला के पति की मौत के बाद उसकी गिरवीं रखी पायल को सराफ नहीं लौटा रहा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के समुहा गांव की शारदा देवी का आरोप है कि उनके पति ने डेढ़ वर्ष पूर्व बीमारी के खर्च के लिए 100 ग्राम वजन की चांदी की पायल 1200 रुपये में भोपतपुर अड्डा पर बाकरगंज गांव के एक सर्राफ के पास गिरवी रखी थीं। छह माह पूर्व उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि 14 फरवरी को वह मूलधन और ब्याज की रकम लेकर गिरवी रखीं पायल छुड़ाने सर्राफ की दुकान पर पहुंचीं। दुकानदार ने गिरवी की पर्ची उनके हाथ से लेकर फाड़ दी और कहा कि पायल गल चुकी है, अब वापस नहीं मिलेगी। जिसका उसने विरोध किया तो सर्राफ और उसकी पत्नी ने उनसे गाली गलौज कर भगा दिया। घटना की तहरीर महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.