मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- खतौली शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे दपंति ओर उनकी बेटी ने कोतवाल से कहा कि साहब सुनार के पास चांदी गिरवी रखकर लाखों की नगदी ली थी। नगदी वापस करने के बाद भी सुनार चांदी वापस नहीं दे रहा है। आरोप है कि सुनार ने धमकी दी है कि अगर दोबारा दुकान पर आए तो अच्छा नहीं होगा।शामली के कैराना निवासी प्रेम शुक्रवार को अपनी पत्नी डोली और बेटी संगीता के साथ कोतवाली पहुंचा। कोतवाल को बताया कि करीब तीन साल पूर्व बड़ा बाजार में दुकान करने वाले सुनार के पास चांदी गिरवी रखकर दो लाख 40 हजार रुपये लिए थे। कुछ महीनों पूर्व सुनार से लिए गए रुपये देने शुरू कर दिए। बताया कि अभी तक दो लाख नब्बे हजार रुपये के करीब सुनार को दे चुके है। शुक्रवार को जब सुनार से चांदी लेने पहुंचे तो उसने मना तो किया। साथ ही धमकी दी कि अगर दोबारा दुकान पर आए तो अंजाम...