लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ,संवाददाता। आलमबाग के मधुवन नगर निवासी एक महिला के लाखों रुपए के जेवरात गिरवी रखकर गला देने और वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कृष्णा नगर पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर आठ आरोपियों के विरुद्ध अमानत में ख्यानत और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मधुवन नगर निवासी प्रियंका सिंह पत्नी अरुण सिंह के अनुसार उन्होंने वर्ष 2019 से जून 2024 के बीच कई किस्तों में गीतापल्ली स्थित ज्योति ज्वेलर्स में अपने जेवर गिरवी रखकर कुल पांच लाख पचास हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। इस पर एक लाख बानवे हजार रुपए का ब्याज बना, जो प्रियंका ने दुकान मालिक मीरा देवी को चुका दिया। इसके बावजूद उनके जेवरात वापस नहीं किए गए।प्रियंका ने कृष्णा नगर थाने में लिखित शिकायत दी, जिसे जांच के लिए आजाद नगर पुलिस चौकी भेज दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.