पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पीलीभीत,संवाददाता। गिरवीं रखे जेवर नहीं लौटाने पर महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना गजरौला कलां क्षेत्र के कस्बा निवासी नेहा देवी पत्नी सत्यदेव ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गांव के दुष्यन्त कुमार पुत्र छेदालाल के पास उन्होंने अपने सोने-चांदी के जेवर गिरवीं रखे थे। इनमें सोने के कई पेंडल, नथ बेसर तथा करीब 150 ग्राम चांदी की पायल शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार वह पिछले दो-तीन वर्षों से अपना गिरवी रखा सामान वापस लेने के लिए लगातार चक्कर लगा रही थीं, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। इसकी शिकायत थाना गजरौला में की गई थी। जहां 25 जनवरी 2026 को समझौते के दौरान आरोपी ने जेवर लौटाने की बात कही थी। इसके...