बांदा, जून 3 -- बांदा। अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को गिरवां थाना क्षेत्र के गिरवां चौराहे पर पीडब्ल्यूडी, नहर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाए जाने की कार्रवाई की है। गिरवां चौराहे के आसपास पीडब्ल्यूडी और नहर विभाग की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकानें और अन्य निर्माण कर लिया था। यह अतिक्रमण न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहा था, बल्कि सड़क और नहर पर निर्माणाधीन पुल के कार्य में भी बाधा उत्पन्न कर रहा था। कार्रवाई से पहले प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अन्य माध्यमों जैसे मुनादी आदि से लोगों को चेतावनी दी थी। निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाए जाने के बाद बुधवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू ...