देवघर, अप्रैल 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड अवस्थित ज्वेलरी दुकान में साइबर ठगी के पैसे खपाने की साजिश मामले में गिरफ्तार आरोपी संतोष के बारे में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस कांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था और अब तक किन-किन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। साथ ही उसकी चल-अचल संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है, ताकि स्पष्ट हो सके कि कहीं उसने साइबर ठगी के पैसे से संपत्ति तो अर्जित नहीं की है। यह भी पढ़ें- डिजिटल वॉलेट से 1.30 लाख की क्रिप्टो करेंसी की अवैध निकासी बता दें कि 20 अप्रैल की रात युवक ज्वेलरी दुकान पर सोना खर...