समस्तीपुर, फरवरी 27 -- मोहनपुर। थाना क्षेत्र के चपरा डुमरी गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस आशय कि जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चपरा डुमरी गांव से विश्वनाथ राय को गिरफ्तार किया गया है। जो कि एक मामले में वारंटी हैं। कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था। तत्पश्चात उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया एवं न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...