मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) संतोष कुमार से 19 हजार रुपये रिश्वत लेते शनिवार को गिरफ्तार हुए जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) सुधीर कुमार की आय से अधिक अर्जित संपत्ति की जांच होगी। गिरफ्तारी के बाद उनके पटना स्थित आवास से 11 लाख रुपये नकद, 250 ग्राम जेवरात व निवेश के कागजात जब्त किए गए थे। इसके बाद निगरानी विभाग डीएओ की पूरी संपत्ति की जांच करा रहा है। निवेश के कागजात के आधार पर संपत्ति तलाशी जा रही है। विभाग को आशंका है कि एक साथ कई पदों पर तैनात सुधीर कुमार ने बड़ी संपत्ति बनाई होगी। निगरानी की टीम अब उन सभी जिलों में सुधीर कुमार की संपत्ति तलाशेगी, जहां उनकी तैनाती रही है। इधर, निगरानी टीम ने आरोपित डीएओ सुधीर कुमार को न्यायालय में पेशी के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.