छपरा, जुलाई 28 -- छपरा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सारण जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर छात्र-युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और गिरफ्तार लोगों को शीघ्र रिहा करने की मांग की। यह भी पढ़ें- बिहार में एके-47 से फायरिंग की घटना पर सियासी घमासानमुकदमे वापस लेने की मांग जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान सारण पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए हिंसा, आगजनी और घायलों की घटनाओं को निंदनीय बताया। डॉ. चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण ऐसी स्थिति बनी और समझौते के बावजूद छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई।सरकार की नीतियों की आलोचन...