गिरफ्तार किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग
सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- सीतामढ़ी। सेटेलाइट सिटी परियोजना को वापस लेने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे किसानों की गिरफ्तारी व उन पर मामला दर्ज किए जाने पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा एवं भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। किसान नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए गिरफ्तार किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ई-मेल में संगठन के नेताओं ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद उन पर कार्रवाई कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। नेताओं ने मांग की कि किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और सरकार सेटेलाइट सिटी परियोजना के मुद्दे पर किसानों के साथ वार्ता कर समाधान निकाले。
किसानों की आवाज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.