हल्द्वानी, दिसम्बर 2 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा से शांति भंग के आरोप में मंगलवार रात गिरफ्तार किए गए 21 लोगों को मजिस्ट्रेट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। दरअसल, रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूर्व में हिंसा में शामिल 21 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शांति व्यवस्था भंग होने और माहौल खराब न हो, इसके लिए इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि निजी मुचलकों के आधार पर सभी को रिहा कर दिया है। दो दिन के भीतर सभी आरोपियों को जमानती पेश करने होंगे। साथ ही पुलिस उनकी निगरानी इस दौरान करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...