नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के लिए पहुंचे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को शनिवार को एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया है। एक दिन के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट में रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि तीनों सीजेपी नेताओं को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। आपका बता दें कि निवारक निरोध (Preventive Arrest) कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं बल्कि अपराध की आशंका से हिरासत में लिया जाना होता है। संभावित अपराध को टालने के लिए इस तरह की कार्रवाई होती है। अभिजीत दीपके और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। वहीं एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट भी न्यायपालिका से संबंधित नहीं होते हैं। सीजेपी नेता अज...