सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- सुलतानपुर। पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने के मामले में भाजपा एमएलसी समेत सात भाजपाइयों पर लम्बित मुकदमे में गिरफ्तारी वारंट के बाद गौरीगंज ग्राम न्यायालय से फाइल एमपी - एमएलए कोर्ट को ट्रांसफर कर दी गई है। 25 फरवरी 2014 को अमेठी थाने में तैनात दरोगा आनंद भूषण बेलदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ददन सदन तिराहा पर पूर्व मंत्री का पुतला फूंकने और धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमएलसी समेत सात लोगों पर चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें अमेठी जिले के कड़ेरगांव निवासी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, महमदपुर की रश्मि सिंह पत्नी विनोद सिंह, भेंटुआ निवासी काशी प्रसाद, संग्रामपुर थाना के मल्लपुर निवासी सुधांशु शुक्ला और सदाशिव पांडेय, डेढ़पसार निवासी वेद प्रकाश पांडेय तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.