फतेहपुर, दिसम्बर 24 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के मवई गांव में सड़क किनारे स्थित मजार को तोड़े जाने के बाद माहौल गर्म हो गया है। पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर मजार तोड़ने के मुख्य आरोपी बजरंग दल के प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू को गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में विहिप ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं मुस्लिम नेताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि जिस मजार को तोड़ने के आरोप में बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की गई है। वह मजार थी ही नहीं। खाली पड़े स्थानों पर पूर्व में मुस्लिम समुदाय के लोग ऐसी मजारें बना कर कब्जा कर लेते थे। प्रशासन ने स्वंय जिले में ऐसी कई मजारों को हटाया है। जो बीच रास्तों में थी। मवई में भी ऐसी ही अवैध मजार है। जहां मजार है वहां कोई मुस्लिम घर न...