गिरफ्तारी को लेकर विवेचकों को बताए दिशानिर्देश
बरेली, मार्च 25 -- अपराधियों पर कार्रवाई के दौरान आवश्यक दिशानिर्देशों को लेकर मंगलवार को एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने गूगल मीट कर विवेचकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर आयोजित गूगल मीट में एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान के साथ संयुक्त अभियोजन अधिकारी अक्षय लाल यादव भी मौजूद रहे। इसमें जिले के थाना प्रभारी, 375 विवेचक, क्राइम ब्रांच और एएचटीयू टीम के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी और व्यक्तिगत तलाशी जैसे मामलों पर चर्चा हुई। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गिरफ्तारी मेमो और तलाशी मेमो पूरी तरह विधिसम्मत और सटीक तरीके से तैयार किए जाएं, ताकि अदालत में केस मजबूत बने और कोई भी कानूनी कमजोरी न रह जाए। साथ ही डीजीपी कार्यालय से आने वाले दिशानिर्देशों का शत प्रतिशत पालन के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.