गिरडीह, अप्रैल 6 -- सरिया, प्रतिनिधि। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाकपा माले ने दो अलग-अलग मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरिया थाना का घेराव किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं माले समर्थक सरिया के काली मंडा मैदान से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में थाना पहुंचे। वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने थाना गेट के पास बैनर लगाकर मुख्य द्वार को जाम कर दिया। घेराव से पूर्व भाकपा माले की ओर से संबंधित ज्ञापन एसडीपीओ को सौंपा गया था। मौके पर मौजूद पार्टी की राज्य कमेटी सदस्य भोला मंडल ने आरोप लगाया कि कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई सुस्त है, जिससे आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदरामो पश्चिम पंचायत की मुखिया इंदिरा देवी कांड संख्या 179/2025 की नामजद अभियुक्त हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.