गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम, पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप
छपरा, मार्च 19 -- छपरा, हमारे संवाददाता । सीवान जिले के दरौदा थाने के एक मामले में गिरफ्तार कर अमरजीत महतो ला रही पुलिस से गुरुवार को देवरिया गांव के पास नोकझोंक हुई। परिजनों के अनुसार, अमरजीत महतो की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में परिवार के लोगों ने सड़क पर उतरकर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित कर दिया। शहर से सटे रिविलगंज थाना क्षेत्र के छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर देवरिया गांव के समीप यह घटना हुई जहां परिवार के लोगों ने विरोध किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक उसे सीवान जिले के दरौदा थाने के मामले में गिरफ्तार कर लाया जा रहा था। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया । इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.