मधुबनी, अक्टूबर 15 -- घोघरडीहा। बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के निर्देश पर घोघरडीहा में भी अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी ने अपने अधीन डिजिटल लौगिंग का इस्तेमाल रोक दिया है। इससे अंचल अंतर्गत परिमार्जन दाखिल - खारिज , एल पी सी, ऑनलाइन पैमाईश आवेदन समेत आरटीपीएस सेवा के तहत जमा होने वाले आवेदनों के निष्पादन का कार्य ठप पड़ गया है। बता दें कि एक भूमि के दाखिल - खारिज मामले को लेकर मुजफ्फरपुर में सीओ महेन्द्र शुक्ला और आर ओ करुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर बिहार राजस्व सेवा संघ ( बिरसा) ने विरोध जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...