नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- क्या सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल अब प्रभावशाली आरोपियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है? यह सवाल एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है। निविक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर SMS अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही से बढ़े संदेह डॉ. सोमदेव बंसल को गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, भर्ती पर्ची पर न तो किसी रेजीडेंट डॉक्टर के हस्ताक्षर हैं और न ही किसी सीनियर डॉक्टर की कंसल्टेंसी ली गई। मेडिकल लीगल केस में इस तरह की लापरवाही को गंभीर माना जा रहा है।सीनियर ...