मुख्य संवाददाता, जून 15 -- पटना स्थित ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव के साथ नेपाल में क्या हुआ? यह अभी जांच का विषय है। प्रिंस यादव की मौत को फिलहाल संदिग्ध कहा जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसे हत्या भी कह रहे हैं। इस बीच प्रिंस यादव की मौत के बारे में उनके चचेरे भाई का कहना है कि साजिश के तहत उसकी हत्या कराई गई है। प्रिंस यादव के चचेरे भाई ने कहा कि उनके भाई की मौत की जांच होनी चाहिए। इधर सोमवार यानी आज रौशन आनंद सर को पटना की एक अदालत से नियमित जमानत भी मिल चुकी है। इधर प्रिंस की मौत के बाद खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।नेपाल भाग गया था प्रिंस यादव प्रिंस की मौत को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। प्रिंस यादव मुसल्लहपुर हाट में दो जून की रात खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर में तोड़फो...