पीलीभीत, अगस्त 7 -- दियोरिया/बरखेड़ा। कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के गांव सिघौरा बिंदुआ में विवाह के चार माह बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता राखी देवी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर मायके बरखेड़ा आ गए। यहां परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मायके पक्ष ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दियोरिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने करीब सात घंटे तक अंतिम संस्कार रोक दिया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार हो सका। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव काजरबोजी निवासी रामदास ने कोतवाली दियोरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि करीब चार माह पहल...