गिरफ्तारी के आदेश के बाद पीएनबी के चेयरमैन ने जमा कराई धनराशि
संभल, जून 12 -- जिला उपभोक्ता आयोग संभल द्वारा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के चेयरमैन और शाखा प्रबंधक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर गिरफ्तारी के आदेश दिए जाने के बाद बैंक प्रबंधन हरकत में आ गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई के भय से पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन की ओर से आयोग में उपभोक्ता के भुगतान संबंधी धनराशि जमा करा दी गई। बैंक ने आयोग को चेक दिया है। इससे करीब सात वर्ष से न्याय की लड़ाई लड़ रहे उपभोक्ता को राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मामला संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी डॉ. रितेश कुमार से जुड़ा है। उनका पंजाब नेशनल बैंक की शुक्ला मार्केट शाखा में बचत खाता था। 25 मई 2019 की शाम उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके खाते से 65,026 रुपये निकाल लिए गए हैं। डॉ. रितेश का कहना था कि उन्होंने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया था और न ही कोई लेनदेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.