हरिद्वार, फरवरी 13 -- पथरी थाना क्षेत्र के इक्कड़ कलां में सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन ने 36 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग धरने से उठे। पुलिस के अनुसार, सोनू (40 वर्ष) पुत्र ननेकीराम निवासी इक्कड़ कलां, सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। बीती देर रात ड्यूटी से लौटते समय डंपिंग यार्ड के पास किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क किनारे गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान हुई और...