जमशेदपुर, फरवरी 12 -- गोलमुरी थाना के पास बुधवार सुबह कन्हैया यादव की हत्या के बाद दूसरे दिन परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोलमुरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर आगजनी कर दी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों ने मांग की है कि पुलिस आरोपी बिल्ला पाठक का एनकाउंटर करे जिसके बाद ही वे लोग शव का पोस्टमार्टम करवाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...