नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Sugar Price Down: देश के प्रमुख शहरों में चीनी की खुदरा कीमतों में अगस्त के अंतिम सप्ताह में कीमतों में कमी दर्ज की जाा रही है। दिल्ली से चेन्नई तक चीनी के दाम सोमवार को 2 से 4 रुपये किलो कम हुए हैं। ChiniMandi के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को चीनी 65 रुपये किलो बिकी। वहीं, चीनी की कीमत कानपुर में 66, मुंबई में 65, रायपुर में 65, रांची में 67, गुवाहटी में 67, हैदराबाद में 67 और चेन्नई में 68 रुपये किलो रह गई।चीनी के थोक भाव में भी गिरावट अगर होलसेल प्राइस की बात करें तो दिल्ली में सोमवार को चीनी 6600 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 6350 रुपये पर आ गई। कानपुर में भी दिल्ली वाले रेट पर बिक रही थी। जबकि, मुंबई में 500 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती होकर चीनी की कीमत 6250 रुपये पर आ गई। बता दें 12 अगस्त से 22 अगस्त के बीच चीनी 14...