मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- सरैया। प्रखंड के नये प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में गिरधारी लाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों व कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार, जेई अंशु कुमार, नाजिर रंजीत कुमार, प्रखंड कर्मी मनोज कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने नवपदस्थापित बीडीओ को बुके देकर शुभकामनाएं दीं। बीडीओ गिरधारी लाल इससे पूर्व प्रशिक्षु बीडीओ के रूप में पिछले वर्ष तीन माह तक सरैया प्रखंड में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रखंड के विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- अधौरा के तीन जलापूर्ति योजनाओ को तत्काल चालू करें : डीडीसी आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा ...