जहानाबाद, जून 1 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। बराबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलागंज क्षेत्र के गिरधारी बिगहा गांव में छापेमारी की, जिसमें फरार चल रहे आरोपी रंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि कुछ महीने पहले बराबर थाने के एक दरोगा पर हमला किया गया था। उस मामले में यह आरोपी था। थाना अध्यक्ष दुलालचंद यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- गिरधारी बिगहा गांव से पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...