प्रयागराज, जनवरी 25 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पार्टी के नेता गिरधर गोपाल त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी गई। भाकपा कार्यालय में रविवार को आयोजित शोकसभा में पदाधिकारियों कहा कि गिरधर गोपाल त्रिपाठी का निधन भाकपा ही नहीं, वामपंथी- जनवादी आंदोलन के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। 14 अप्रैल 1942 को करछना के मधुपुरा में जन्मे गिरधर गोपाल इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष रहे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से राजनीति की शुरुआत करने वाले गिरधर गोपाल 1988 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गए। आजीवन समाजसेवा से जुड़े रहे गिरधर गोपाल का आठ जनवरी की रात निधन हो गया। आनंद मालवीय की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में सीपीआई के जिला मंत्री नसीम अंसारी, गिरधर गोपाल त्रिपाठी के पुत्र अभिनव त्रिपाठी, सीपीआईएम के जिला मंत्री अखिल विकल्प, मुस्त...