लखीसराय, मार्च 15 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के गिरधरपुर पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। सदायबीघा गांव के समीप नीमचक घाट क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण और सड़क निर्माण की योजना बनाई गई है। जिससे एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, तो वहीं बाढ़ के समय मिट्टी कटाव और पानी के फैलाव को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ के दौरान होने वाले मिट्टी कटाव को रोकना और नदी के पानी के अनियंत्रित फैलाव को कम करना है। साथ ही नीमचक से सदायबीघा पुल तक सड़क निर्माण को लेकर भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। ग्रामीण कार्य विभाग से होने वाले इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को एक सुदृढ़ आवागमन मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। विशेषकर बरसात और बाढ़ के मौसम में ग्रामीणों, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.