मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- जनपद में गुरुवार की सुबह समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गए और किसानों को सुबह खेतों में अलाव जलाकर ही काम करना पड़ा। शहर में स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह के समय काफी परेशानी उठानी पड़ी। वाहन चलाने वालों को सुबह के समय वाहनों की रोशनी जलाकर और बहुत कम स्पीड पर ही वाहनों को चलाना पड़ा। हालांकि यह कोहरे ने बुधवार की रात्रि नौ बजे ही शहर को अपने आगोश में ले लिया था, जो गुरुवार को सुबह नौ बजे तक छाया रहा। अत्यधिक कोहरा छा जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन का चलाना काफी मुश्किल भरा हो गया, यही नहीं शहर के हाईवे पर चलने वाले वाहनों को कोहरे के कारण बहुत कम स्पीड पर चलने को मजबूर होना पड़ा। गुरुवार को सुबह के समय अधिक कोहरा छाया होने के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.