चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के गिरजाघरों में रविवार को मसीही समुदाय के लोगों ने खजूर पर्व मनाया। इस अवसर पर शहर के पोटका स्थित रोमन कैथोलिक क्राइस्ट द किंग चर्च, होली सेवियर चर्च (लाल गिरजा घर), न्यू बस स्टैंड स्थित जीईएल चर्च, बुढ़ीगोड़ा चर्च, लोकनाथ नगर चर्च तथा बंदगांव प्रखंड की राजापारम स्थित संत जेवियर्स चर्च आदि में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग खजूर की टहनियां थामे प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएनआई लाल गिरजा घर से रोमन कैथोलिक तक मसीही कतारबद्ध होकर हाथों में खजूर की डालियां लेकर पहुंचे। इसके बाद ख्रीस्त राजा चर्च में बुढ़ीगोड़ा गिरजाघर के पल्ली पुरोहित ने पवित्र ग्रंथ बाइबल का पाठ किया। कहा कि खजूर पर्व के साथ ही पुण्य सप्ताह की शुरुआत होती...