भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर का पर्व मनाया। गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह को स्मरण करते हुए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। घंटाघर स्थित क्राइस्ट चर्च में सुबह छह बजे से और कचहरी चौक के समीप संत बेनेडिक्ट चर्च में सुबह आठ बजे से प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रभु यीशु का गुणगान किया। संत बेनेडिक्ट चर्च के फादर थॉमस ने बताया कि ईस्टर हमें यह सिखाता है कि अंधकार, दुःख और मृत्यु के बीच भी आशा, नया जीवन और विजय संभव है। यह पर्व प्रेम, क्षमा और नई शुरुआत का संदेश देता है, जो आज की दुनिया में शांति और एकता के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं, क्राइस्ट चर्च के इंचार्ज रेवंत प्रदीप कुमार हंसदा ने बताया कि ईस्टर के अ...