गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- गाजियाबाद। क्रिसमस की पूर्व संध्या शहर के सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान लोगों ने प्रभु यीशु के स्वागत में गीत गाए। सुख-शांति की प्रार्थना कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ चर्च में ओ हॉली नाइट, साइलेंट नाइट आदि कैरोल गाए गए। क्रिसमस के लिए गिरजाघरों में लाइट और झालरों से सजावट की गई। रात नौ से दस बजे तक कैरोल गाए गए, उसके बाद 10 बजे से प्रार्थना सभा हुई। रात में लोगों ने गिरजाघरों में पहुंचकर मोमबत्तियां जलाईं। इस अवसर पर चर्च में केक काटा गया। छोटे-छोटे बच्चे रंगे बिरंगे कपड़े पहनकर सेंटा क्लॉज बनकर चर्च पहुंचे और उपहार दिए। कई लोगों ने घर पर केक काटकर ईसा मसीह का जन्मोत्सव मनाया। चर्च में बनाई गई चर्नी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। क्रिसमस डे के अवसर पर चर्च के साथ श...