रांची, अप्रैल 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बुढ़मू की रहने वाली उमेश्वरी देवी से साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन गिफ्ट में पैसा भेजने का लालच देकर उनसे 2.19 लाख की ठगी कर ली। उमेश्वरी देवी ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उमेश्वरी देवी ने पुलिस को बताया कि वह शादी डॉट कॉम से जुड़ीं। संजय प्रजापति ने उससे संपर्क किया और शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद उमेश्वरी ने उन्हें बताया कि वह शादी-शुदा हैं। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। इसी क्रम में संजय ने उसे झांसे में लिया और उसके पुत्र को होली के दौरान एक गिफ्ट भेजने की बात बतायी। हालांकि, वह गिफ्ट लेने से इंकार भी की। मगर आरोपी दबाव दिया, जिसके बाद वह राजी हो गईं। इसके बाद कुरियर डिलेवरी, कस्टम आदि में फंसने का झांसा देकर उनसे 2.19 लाख की ठगी कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.