रांची, अप्रैल 12 -- रांची, संवाददाता। शहर में गिफ्ट डीड के तहत मिली जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी। निगम ने कहा है कि ऐसी जमीन सिर्फ सार्वजनिक उपयोग के लिए है। उस पर किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि यदि भवन मालिक, भू-स्वामी या बिल्डर्स की सहमति से गिफ्ट डीड की जमीन पर अतिक्रमण या व्यावसायिक गतिविधि हुई तो ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि पिछले दिनों शहर में चले अभियान में गिफ्ट डीड की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को चिह्नित कर हटाया गया। 10 अप्रैल को कर्बला चौक स्थित खलील रेजिडेंसी में गिफ्ट डीड भूमि पर बनी पांच दुकानों को हटाया गया। 11 को लालपुर व सर्कुलर रोड क्षेत्र में भी कार्रवाई कर इंडसइंड बैंक के पास, दृष्टि आईएएस के समीप, पारिजात भवन और हरिओम टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.